मध्य प्रदेश

परम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की जनसेवा पहल: शाहपुर ब्लॉक के स्कूलों में बच्चों को बांटे गए बैग, धापाड़ा स्कूल में वाटर कूलर का समर्पण

रेत कंपनी द्वारा 5000 विद्यार्थियों को बैग वितरण का रखा लक्ष्य

शाहपुर। क्षेत्र में खनन कार्य कर रही परम डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शाहपुर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों को बैग वितरण किया। रेत कंपनी द्वारा पूरे जिले में करीब 5000 विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है, इसी क्रम में कंपनी ने सातलदेही, धापाड़ा, गुरगुदा और गुवाड़ी स्कूल के लगभग 250 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए। कंपनी की ओर से धापाड़ा स्कूल में वाटर कूलर भी भेंट किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस पहल का स्वागत करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि श्री भूरेलाल चौहान (जनपद सदस्य), सातलदेही, धापाड़ा, गुरगुदा और गुवाड़ी के सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के जनरल मैनेजर श्री सतीश सिंह जादौन की अगुवाई में किया गया।

इस दौरान प्रमोद प्रताप सिंह, मोहनलाल दुन्वानी, प्रदीप साहू, मन्नू सिकरवार, अंकुर भदौरिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा, भवानी सिंह, रमन सिंह, संजू सिंह, पुनीत चौहान एवं कुलदीप चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र–छात्राएँ और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
स्थानीय लोगों ने कंपनी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन का प्रतीक है।

रिपोर्ट — शाहपुर संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!