मध्य प्रदेश

जबलपुर के सिविक सेंटर में सरेआम हंगामा! महिला के साथ दिखे पुलिसकर्मी की पति और भाई ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई

जबलपुर के सिविक सेंटर में पुलिसकर्मी की बीच सड़क पिटाई। महिला के पति और भाई ने कॉलर पकड़कर की मारपीट, मामला पहुंचा थाने।

जबलपुर। शहर के पॉश इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खाकी वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी की बीच सड़क कॉलर पकड़कर पिटाई कर दी गई।

घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। स्कूटी पर बैठे पुलिसकर्मी को दो युवकों ने रोका, कॉलर पकड़ी और सरेआम थप्पड़ों की बौछार कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

जिला कोर्ट में पदस्थ है पुलिसकर्मी

जानकारी के मुताबिक, मारपीट का शिकार पुलिसकर्मी रंजीत कौरव है, जो में पदस्थ बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वह अपने साथ काम करने वाली एक महिला के साथ बाजार गया था। इसी दौरान महिला के पति और भाई ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद मामला “पति, पत्नी और वो” के विवाद में बदल गया।

पीछा कर सिविक सेंटर में रोका, फिर बरसे थप्पड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के पति और भाई ने दोनों का पीछा किया और सिविक सेंटर में रोक लिया। महिला को पुलिसकर्मी के साथ देखते ही दोनों भड़क उठे और बीच सड़क मारपीट शुरू कर दी।

सरेआम हो रही इस घटना को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची, थाने ले जाया गया मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। तीनों पक्षों को थाने ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!