मध्य प्रदेश

आजाद वार्ड में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, संपत्ति नामांतरण का किया गया त्वरित समाधान

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में राजस्व शाखा की पहल, नागरिकों को मिला सीधा लाभ

गाडरवारा।
नगर में नागरिक सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विगत दिवस मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में आजाद वार्ड में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन नगर पालिका परिषद की राजस्व शाखा द्वारा किया गया, जिसमें हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

संपत्ति नामांतरण का हुआ तत्काल निपटारा

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की संपत्ति नामांतरण से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया। नागरिकों को बिना किसी परेशानी के आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिससे लोगों को सीधे लाभ मिला।

नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं कराई समस्याओं का समाधान

नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवकांत मिश्रा शिविर में पहुंचे और उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर नगर पालिका कर्मचारियों से हितग्राहियों की संपत्ति का नामांतरण शीघ्र कराकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।

कर्मचारी रहे उपस्थित

शिविर में राजस्व शाखा प्रभारी योगेंद्र ढीमोले सहित राकेश पटेल, सोनू पाठक, रागिनी नौरिया, रीता मेहरा, रोशनी श्रीवास्तव, रचना दुबे सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!