धर्ममध्य प्रदेश

गाडरवारा में क्रिसमस आगमन की जोरशोर से तैयारियां शुरू, मेथोडिस्ट चर्च में सजेगा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

गाडरवारा के मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस डे की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। केरोल सिंगिंग, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और चर्च सज्जा पूरी।

गाडरवारा। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस डे’ के आगमन को लेकर गाडरवारा में उत्साह का माहौल है। स्थानीय मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस पर्व की तैयारियां बड़े ही जोरशोर और भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हो चुकी हैं।

चर्च में रंग-रोगन और साज-सज्जा

मसीह समाज द्वारा चर्च भवन में रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही चर्च में सीलिंग और पावेल (पेवल) कार्य भी किया गया है, जिससे पूरा चर्च भवन बेहद आकर्षक और सुंदर नजर आ रहा है। क्रिसमस के अवसर पर चर्च को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

क्रिसमस

मसीही परिवारों में केरोल सिंगिंग

बीते दिवस केरोल सिंगिंग कार्यक्रम हर.टी.पी.जी (H.T.P.G) क्षेत्र में रह रहे मसीही परिवारों के यहां संपन्न किया गया। वहीं, दूसरे दिन चर्च भवन में संडे स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

संडे स्कूल के बच्चों ने इस कार्यक्रम में गायन, लघु नाटक और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप गिफ्ट वितरित किए गए।

21 दिसंबर को फिर होगी केरोल सिंगिंग

आगामी 21 दिसंबर को स्थानीय मसीही परिवारों के घर-घर जाकर केरोल सिंगिंग का आयोजन किया जाएगा। क्रिसमस से जुड़े सभी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पास्टर विपिन मसीह की अगुवाई में संपन्न होंगे।

आयोजन की जानकारी

उक्त कार्यक्रमों की जानकारी मेथोडिस्ट चर्च के व्यवस्थापक संजय राजकुमार द्वारा दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!