खेलमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 की तैयारी तेज — मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की समीक्षा बैठक

13 से 17 नवंबर तक गाडरवारा के रुद्र मैदान में होगा भव्य आयोजन, समापन दिवस पर गायक कैलाश खैर देंगे प्रस्तुति

गाडरवारा। मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार दोपहर विश्राम गृह, गाडरवारा में आगामी राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियों की समीक्षा की।
यह राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 से 17 नवंबर 2025 तक रुद्र मैदान, गाडरवारा में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा, एडिशनल एसपी श्री संदीप भूरिया, एसडीएम श्रीमती कलावती बयारे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री श्री सिंह ने आयोजन की सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “यह आयोजन गाडरवारा और मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएँ।”

उन्होंने रुद्र मैदान का निरीक्षण कर स्थल की तैयारियों का जायजा भी लिया।
मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन दिवस 17 नवंबर 2025 को प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर का विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए मंच, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!