गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा करेली में श्रद्धापूर्वक मनाया गया देव गुरु नानक जी का प्रकाशोत्सव

करेली (पूजा मालवीय)। कल देव गुरुनानक जी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 556 वा प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा करेली में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यह उत्सव तीन सिख उत्सवों में से एक है जिसकी गणना अभी भी पारंपरिक बिक्रमी कैलेंडर का उपयोग करके की जाती है। विक्रमी कैलेंडर के अनुसार गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व का आयोजन करेली गुरुद्वारा में हुआ।

देव गुरुनानक जी की जयंती के 10 दिन पहले से रोज सुबह 5 बजे से गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली गई, देव गुरुनानक प्रकाश उत्सव वाले दिन गुरुद्वारे में ज्ञानी जी द्वारा कथा कीर्तन किया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया। प्रकाश उत्सव के दिन करेली स्थित गुरुद्वारे में लंगर का वितरण किया गया जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।






