शराब से भरा ट्रक समेत 55 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जप्त, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अवैध शराब के खिलाफ झाबुआ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी
झाबुआ।
अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए झाबुआ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मेघनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ते हुए कुल 55 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना मेघनगर पुलिस टीम ने ग्राम आमली पठार क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक 12 चक्का ट्राला को पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी।

293 पेटी अवैध शराब बरामद
तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 293 पेटी (2615 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने:
- 12 चक्का ट्राला (कीमत लगभग 25 लाख रुपये)
- 04 दोपहिया वाहन (कीमत लगभग 2 लाख रुपये)
- 03 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 40 हजार रुपये)
जप्त किए।
इस प्रकार कुल मिलाकर 55 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक श्री दिनेश शर्मा, उप निरीक्षक श्री संतोष वसुनिया, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक योगेश एवं सुनील की सराहनीय भूमिका रही।
नकद पुरस्कार की घोषणा
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से प्रसन्न होकर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।







