क्राइममध्य प्रदेश

दूधी नदी में मछवारे विनोद नौरिया की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सालीचौका के लवासर घाट पर दूधी नदी में मछवारे विनोद नौरिया का शव संदिग्ध हालत में मिला। तैराक होने के बावजूद मौत पर संदेह, पुलिस ने जांच शुरू की।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)। सालीचौका पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लवासर में दूधी नदी के लवासर घाट पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी विनोद नौरिया (25) के रूप में हुई है, जो पेशे से मछवारा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, विनोद रोजाना की तरह शनिवार शाम मछली पकड़ने के लिए दूधी नदी गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने नदी के किनारे उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सालीचौका चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्यवाही शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सालीचौका अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी में इन दिनों पानी बहुत कम है, और विनोद को तैरना अच्छी तरह आता था। ऐसे में उसकी मौत पर संदेह जताया जा रहा है। परिजन और ग्रामीण इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मान रहे हैं और विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!