मध्य प्रदेशराजनीति

पिछड़ा वर्ग की आवाज बने पवन पाटीदार, नर्मदापुरम जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का नर्मदापुरम जिले में प्रथम प्रवास, सिवनी मालवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग समाज ने किया भव्य स्वागत।

नर्मदापुरम।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के नर्मदापुरम जिले के प्रथम प्रवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। सिवनी मालवा में यह स्वागत कार्यक्रम विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

हजारों की संख्या में उपस्थित पिछड़ा वर्ग की जनता ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ पवन पाटीदार का अभिनंदन किया।

जिले के कई क्षेत्रों का किया दौरा

प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने प्रवास के दौरान सिवनी मालवा के ग्राम पगढाल, बनापुरा, विधायक कार्यालय बघवाडा, डोलरिया, सावलखेड़ा, रोहना सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इसके पश्चात उन्होंने

  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • गुप्ता ग्राउंड नर्मदापुरम में कार्यकर्ता सम्मेलन
  • जिला भाजपा कार्यालय में बैठक
  • नमन नर्मदा गार्डन में स्वागत समारोह
  • पं. सोमेश परसाई से सौजन्य भेंट
  • सेठानी घाट पर मां नर्मदा पूजन
  • मीसाबंदी श्री शंभु सोनकिया से भेंट

के बाद भोपाल के लिए प्रस्थान किया।

पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि—

“भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड का गठन किया है। पिछड़ा वर्ग की आबादी करीब 57 प्रतिशत है और उनके सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए भाजपा ने लगातार काम किया है और आगे भी करती रहेगी।”

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा की रीढ़ है और पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

इन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजय पाल सिंह, प्रीति शुक्ला, दिनेश शर्मा, लोकेश तिवारी, पंकज चोरे, हंसराय, अशोक साहू, जयकिशोर चौधरी, अमित चौधरी, रामकृष्ण वर्मा, आलोक वर्मा, दिनेश मेहतो, मयंक मेहतो, रोहित मंडलोई, शिवप्रसाद यादव, विनय जानू, यश पवार, भगवानदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पिछड़ा वर्ग समाज की जनता उपस्थित रही।

कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, पुष्पमालाएं भेंट कर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!