परशुराम सेना मध्यप्रदेश ने सर्व समाज के साथ मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बहन-बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

गाडरवारा। श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश द्वारा सर्व समाज की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम एक सामूहिक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया, जिसमें बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संतोष वर्मा पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सनातनी बंधु, सामाजिक संगठनों और परशुराम सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष पं. मुकेश बसेड़िया ने कहा कि—
“भारतीय संस्कृति में बेटियाँ माँ दुर्गा का स्वरूप मानी जाती हैं। बहन-बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी न केवल सामाजिक भावनाओं को आहत करती है बल्कि समाज में वैमनस्यता भी फैलाती है। ऐसे व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई होना आवश्यक है।”
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के सामाजिक तनाव पैदा करने वाले वक्तव्यों से बचे।
गौ माता की मौतों पर भी कार्रवाई की मांग
परशुराम सेना द्वारा दिए गए अन्य ज्ञापन में गौ भक्तों और सर्व समाज ने विगत सप्ताह हुई गौ माता की सामूहिक मौतों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और गौ संरक्षण को मजबूत करने संबंधी मांगें भी उठाईं। लोगों ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन को और अधिक कठोर नियम लागू करने चाहिए।
इन गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में सर्व समाज व परशुराम सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
पं. मुकेश बसेड़िया (जिला अध्यक्ष), पं. भागीरथ तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), पं. अरुण तिवारी, पं. महेंद्र भार्गव, पं. मनोज शर्मा, पं. हेमन्त स्वामी, पं. अनुज शर्मा, पं. राजेश पचौरी, पं. अनंत कृष्ण द्विवेदी, पं. मनोज कुमार द्विवेदी, पं. जगदीश आचार्य, पं. प्रेम तिवारी, पं. शांतल दुबे, पं. सतीश लमानिया, पं. राजा शर्मा, पं. अनूप खुडासिया, पं. मनीष शर्मा, पं. कमलेश द्विवेदी, पं. कैलाश तिवारी, लकी सोनी आदि शामिल रहे।
मातृशक्ति के रूप में रानी देवी हरदेनिया समेत अनेक महिलाएँ व सामाजिक बंधु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।







