मध्य प्रदेश

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई

इटारसी जिला कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने चाचा नेहरू के जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला।

संवाददाता सनी लालवानी

इटारसी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती इटारसी के जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। दोपहर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू के जीवन, उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की मजबूत नींव रखी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार,
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव जितेंद्र सोलंकी,
कांग्रेस नेता सुशील बाजपेई (सुखतवा),
पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तरवर,
नारायण गौर,
विक्की तिवारी,
सुशील बस्तरवर,
संतोष बामने,
चंद्रकांत बहारे,
सोनू बकोरिया,
सुनील डोंगरे,
अर्जुन कुचबंदिया,
धर्मेंद्र मालवीय,
अजय पटेल,
प्रमोद कलोसिया,
अनूप गांचले,
सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!