धर्ममध्य प्रदेश

सालीचौका में पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ कार्यक्रम का आरंभ

सालीचौका के ग्राम बसुरिया में 9 से 16 नवंबर तक पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ, रुद्री निर्माण और शिव महापुराण कथा का आयोजन। विपिन बिहारी जी महाराज कथा व्यास के रूप में दे रहे प्रवचन, भव्य कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)।

अंखड कोटी ब्रह्मांड नायक परमपिता परमेश्वर शिवशंकर की असीम कृपा से सालीचौका क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का माहौल बना हुआ है। ग्राम बसुरिया (बेलखेड़ी हार) में आयोजित पंचकुण्डीय रुद्र महायज्ञ, रुद्री निर्माण और श्री शिव महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

यह दिव्य आयोजन 9 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक चलेगा। आयोजन स्थल वंदे मातरम् आश्रम रेशम केंद्र रहमा के समीप बेलखेड़ी हार बसुरिया में स्थित है।

विपिन बिहारी जी महाराज का भव्य स्वागत

आचार्य गौपीठाधीश्वर महंत 108 श्री विपिन बिहारी जी महाराज कथा व्यास के रूप में पधारे, जिनका आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक शिव महापुराण कथा श्रवण का सौभाग्य श्रद्धालु प्राप्त कर रहे हैं।

यज्ञ और धार्मिक कार्यक्रम जारी

यज्ञाचार्य पं. श्री रामदर्शन दीक्षित (दादा दरबार संस्कृत पाठशाला सांईखैड़ा) के सानिध्य में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से पूजन और रुद्री निर्माण हो रहा है।
रात्रि 8 से 10 बजे तक मानस प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

भजन संध्या 12 नवंबर को

आयोजन के अंतर्गत 12 नवंबर को कुलदीप स्थापक एंड पार्टी, छतरपुर द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मंच संचालन महेंद्र शर्मा (इमलिया, गाडरवारा) करेंगे।

आयोजकों की अपील

आयोजकों ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महायज्ञ, कथा श्रवण और भजन संध्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!