मध्य प्रदेश
गाडरवारा: ओशो लीला आश्रम में मनाया गया ओशो जन्म महोत्सव, संन्यासियों के ध्यान में डूबी शाम
केक काटकर मनाया उत्सव, “ओशो आए आनंद लाए” से गुंजायमान हुआ आश्रम

गाडरवारा। स्थानीय ओशो लीला आश्रम में ओशो के जन्म महोत्सव के अवसर पर संन्यासियों एवं अनुयायियों ने गहन ध्यान विधियों के माध्यम से ओशो की शिक्षाओं का अनुभव किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए और ओशो दर्शन को आत्मसात किया।
संध्या 5 बजे केक काटकर ओशो लीला आश्रम में ओशो का जन्म महोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरा आश्रम “ओशो आए आनंद लाए” के उत्साहपूर्ण स्लोगन से गुंजायमान हो उठा।
अनुयायियों ने इस अवसर को ओशो की शिक्षाओं को याद करने तथा उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के रूप में मनाया। आश्रम में पूरे दिन सौहार्द, शांति और ध्यानमय वातावरण बना रहा।







