मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

नर्मदापुरम: शासकीय विधि महाविद्यालय द्वारा कन्या विद्यालय जुमेराती में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर आयोजित

Narmadapuram News: शासकीय विधि महाविद्यालय द्वारा कन्या विद्यालय जुमेराती में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर, छात्राओं को अधिकार, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी।

नर्मदापुरम।
शासकीय विधि महाविद्यालय, नर्मदापुरम के विधिक सहायता प्रकोष्ठ द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज एवं विभागाध्यक्ष श्री शिवाकांत मौर्य के मार्गदर्शन में विधि विद्यार्थियों द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

विधिक जागरूकता से आत्मनिर्भर बनेंगी किशोरियां

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था से ही विधिक जागरूकता का विकास छात्राओं को आत्मनिर्भर, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होता है।

किशोरावस्था, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर जानकारी

शिविर के दौरान विधि विद्यार्थियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं को जानकारी दी—

  • कविता राजपूत ने किशोरावस्था में होने वाली शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं पर प्रकाश डाला।
  • रोशनी नरवरिया ने साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।
  • जुगल किशोर भारतीय ने यातायात नियमों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नियमों का पालन न केवल कानून का सम्मान है, बल्कि यह स्वयं के जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय संविधान की मूल भावना से जोड़ने हेतु संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया।
उत्तम गोलिया ने पर्यावरण संरक्षण एवं अरावली पर्वतमाला के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए और प्रकृति संरक्षण को नागरिक कर्तव्य बताया।

संचालन एवं समापन

कार्यक्रम का संचालन सचिन खरे द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा प्रिया चौहान ने प्रस्तुत की।
अंत में कविता राजपूत ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन एवं छात्राओं का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!