धर्ममध्य प्रदेश
गाडरवारा में महाशिवरात्रि पर श्मशान घाट स्थित शिव मंदिर में पूजन-अभिषेक, झंडा चढ़ाया गया
गाडरवारा में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्मशान घाट स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर का अभिषेक, पूजा-अर्चना और ध्वज चढ़ाया गया। पूर्व नपा उपाध्यक्ष कमल खटीक सहित श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया।

गाडरवारा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्मशान घाट स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ मंदिर में ध्वज चढ़ाकर मंगल कामनाएं कीं।
इस अवसर पर पूर्व नपा उपाध्यक्ष कमल खटीक अपने साथियों के साथ भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए जुलूस के रूप में मंदिर पहुंचे। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का अभिषेक एवं विशेष पूजन किया गया। पूजा उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।







