मध्य प्रदेश

धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समापन वर्ष पर NSS स्वयंसेवकों ने दिया शानदार नाटक प्रदर्शन

नरसिंहपुर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में बिरसा मुंडा 150वीं जयंती पर NSS द्वारा नाटक, क्विज़ और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

संवाददाता अवधेश चौकसे

नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर में प्राचार्य डॉ. आर.बी. सिंह के निर्देशन में 14 नवम्बर 2025 को धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष एवं जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्रा एवं छात्र इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वयंसेवकों द्वारा एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुति दी गई, जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार बिरसा मुंडा और बिरसा समुदाय ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर अपनी धरती को गुलामी से बचाया। नाटक को उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने खूब सराहा।

इसके बाद जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में “भारत निर्माण में जनजातियों का योगदान” विषय पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे —
छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानी कुमारी, छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित ताम्रकार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जी.एस. मर्सकोले, पूर्णिमा पटेल और सीमा शर्मा।

NSS स्वयंसेवक उपस्थिति:
मनीषा राजपूत (छात्रा इकाई दलनायिका), दिनेश अग्रवाल (दलनायक), विवेक साहू (सह दलनायक), श्रुति गुप्ता (मीडिया प्रभारी), दीपिका जाटव, दीक्षा वर्मा, प्रिया चौहान, दीक्षा सेन, कंचन, सुरभि सेनी, मोतीलाल कतिया (मीडिया प्रभारी), रूपेश नामदेव, अभिषेक ठाकुर, विवेक मेहरा एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक हर्षित चौरसिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन आशना यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. अमित ताम्रकार द्वारा किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!