मध्य प्रदेश

नपा अध्यक्ष के निर्देश पर जलप्रदाय की गुणवत्ता में होगा सुधार, 24 वार्डों में चलेगा विशेष अभियान

सीएमओ ने जारी किए आदेश, पाइपलाइन लीकेज व पेयजल गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

गाडरवारा। नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवकांत मिश्रा के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र के सभी 24 वार्डों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वैभव देशमुख द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं।

पाइपलाइन अनुरक्षण और लीकेज पर रहेगा विशेष फोकस

जारी आदेशों में उल्लेख किया गया है कि जिन क्षेत्रों में पुरानी, जर्जर एवं टूटी पाइपलाइनों की अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनकी सूची तैयार की जाएगी। साथ ही जिन इलाकों में पेयजल सप्लाई की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाइनों में लगे वाल्व, चैंबर एवं अन्य संयंत्रों की जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं से लीकेज के कारण पानी दूषित तो नहीं हो रहा है। जहां भी लीकेज या तकनीकी खामियां पाई जाएंगी, वहां तत्काल सुधार कार्य किया जाएगा।

नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवकांत मिश्रा ने नगरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी

  • पाइपलाइन फूटी हुई हो,
  • पाइपलाइन नालियों से होकर गुजर रही हो,
  • नलों में गंदा पानी आ रहा हो,
  • या पानी व्यर्थ बह रहा हो,

तो अच्छे नागरिक का दायित्व निभाते हुए तुरंत नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जलप्रदाय टीम समय रहते समस्या का निराकरण कर सके।

जल संरक्षण पर दिया जोर

नपा अध्यक्ष ने कहा कि जल अमूल्य है, इसे बर्बाद होने से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नागरिक अपने नलों को खुला न छोड़ें, टोटियां अवश्य लगाएं तथा सरकारी नलों व पब्लिक पोस्टों पर भी टोटियां लगाकर रखें, जिससे जल अपव्यय रोका जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!