मध्य प्रदेश

स्वर्गीय सुभाष राय की पुण्यतिथि पर 21 नवंबर को होंगे सेवा कार्य, फाउंडेशन की रखी जाएगी आधारशिला

स्वर्गीय सुभाष राय की पुण्यतिथि पर 21 नवंबर को गाडरवारा-सालीचौका में खिचड़ी वितरण, सिविल अस्पताल में दवा वितरण और फाउंडेशन की आधारशिला रखी जाएगी।

गाडरवारा/सालीचौका।
जनसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले स्वर्गीय सुभाष राय की पुण्यतिथि पर 21 नवंबर को विविध सेवामूलक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उनके साथ जुड़े मित्र मंडल ने बताया कि यह दिन सुभाष राय को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ समाजसेवा के प्रति उनके संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहेगा।

शासकीय अस्पताल में खिचड़ी वितरण से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 11 बजे शासकीय अस्पताल में अन्नपूर्णा खिचड़ी वितरण से होगी।
स्थानीय लोग और मरीजों के परिजन इसमें शामिल होकर सुभाष राय को स्मरण करेंगे।

‘स्वर्गीय सुभाष राय फाउंडेशन’ की आधारशिला होगी स्थापित

उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने और उनकी समाजसेवा की भावना को निरंतर आगे ले जाने के उद्देश्य से
‘स्वर्गीय सुभाष राय फाउंडेशन’ की आधारशिला भी इसी दिन रखी जाएगी।

इस फाउंडेशन के माध्यम से आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कई जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे।

सिविल अस्पताल को दवाइयों का वितरण

औषधि सेवा के अंतर्गत कार्यक्रम के तहत
शासकीय सिविल अस्पताल को दवाइयों का वितरण किया जाएगा, जिससे अनेक मरीजों को लाभ मिलेगा।

शाम को श्रद्धांजलि सभा

सभी कार्यक्रमों के उपरांत स्वर्गीय सुभाष राय को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जहाँ परिवार, मित्र मंडल और क्षेत्र के सम्मानित लोग उनकी स्मृतियों को साझा करेंगे।

परिवार ने की उपस्थिति की अपील

सुभाष राय के पारिवारिक सदस्यों — रूपेश राय, सर्वेश राय एवं आशीष राय — ने कहा कि
“सुभाष भैया की सोच हमेशा समाज के लिए थी। हम सभी से विनम्र आग्रह है कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करें।”

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!