मध्य प्रदेश

गाडरवारा में गणतंत्र दिवस पर मुस्लिम समाज ने फहराया तिरंगा, भाईचारे का दिया संदेश

गाडरवारा में गणतंत्र दिवस पर दारुल उलूम फैजाने ताजुल औलिया बाबे रज़ा व मुस्लिम समाज द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाईचारे, संविधान और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

गाडरवारा।
गणतंत्र दिवस के मुबारक अवसर पर दारुल उलूम फैजाने ताजुल औलिया बाबे रज़ा एवं मुस्लिम समाज की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष श्री अबरार खान ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

वतन से मोहब्बत और संविधान से वफादारी का संदेश

इस अवसर पर हाफिज कारी जुवेर आलम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वतन से मोहब्बत, संविधान के प्रति वफादारी और आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की आपसी सौहार्द और एकजुटता से ही संभव है।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारे बुलंद हुए और सभी ने उत्साह एवं उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर शेख वहीद, इकबाल खान, अब्दुल फिरोज खान, आशिक हुसैन, चिराग अली, रमजान खान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और बच्चे उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!