मध्य प्रदेश

NTPC की राखभरी हाइवा ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल — गाडरवारा बायपास पर हादसा

गाडरवारा। शहर के बायपास रोड स्थित धर्मकांटे के सामने शनिवार को तेज रफ्तार NTPC की राख से भरी हाइवा ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाकम सिंह (40 वर्ष), निवासी भौरझिर, गाडरवारा गंभीर रूप से घायल हो गए।

एम्बुलेंस कॉल फेल — स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

प्रत्यक्षदर्शी सिद्धार्थ कौरव के अनुसार दुर्घटना के बाद 112 और 108 एम्बुलेंस के नंबर लगातार डायल करने पर भी कॉल नहीं लगी। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को मालवाहक वाहन से गाडरवारा अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नरसिंहपुर रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

स्थानीयों में आक्रोश

लगातार बढ़ती तेज रफ्तार NTPC की राख से भरी हाइवा और एम्बुलेंस सेवा की विफलता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग प्रशासन से कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

https://fktr.in/7VwEn69

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!