टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

NTPC Chairman Gurdeep Singh Meets CM Dr Mohan Yadav | गाडरवाड़ा में 6000 करोड़ की 660 MW इकाई का अपडेट

गाडरवाड़ा में 6000 करोड़ की लागत से 660 MW की दूसरी इकाई शुरू होने की तैयारी

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज नई दिल्ली में NTPC के चेयरमैन गुरदीप सिंह ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान NTPC प्रमुख ने ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए अनुबंधों की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

गुरदीप सिंह ने बताया कि नरसिंहपुर जिले गाडरवाड़ा में 6000 करोड़ रुपये की लागत से 660 मेगावॉट की दूसरी इकाई स्थापित की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि भूमिपूजन की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं, और परियोजना को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए NTPC पूरी तरह तत्पर है।

NTPC चेयरमैन ने राज्य सरकार द्वारा परमाणु ऊर्जा संयंत्र और सोलर प्लांट जैसी बड़ी परियोजनाओं में मिलने वाले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS) एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई भी उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!