मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

अब गाडरवारा या नरसिंहपुर नहीं जाना पड़ेगा—सालीचौका में डिजिटल एक्स-रे मशीन फिर से चालू

सालीचौका सीएचसी में शुरू हुई वर्षों से बंद डिजिटल एक्स-रे मशीन, मंत्री राव उदयप्रताप के प्रयासों से पूरी हुई जनता की मांग

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)। सालीचौका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से बंद पड़ी डिजिटल एक्स-रे मशीन आखिरकार शुरू हो गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं परिवहन व शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से यह सुविधा अब मरीजों के लिए उपलब्ध हो गई है।

पहले हड्डी व छाती संबंधी रोगों की जांच के लिए मरीजों को गाडरवारा या नरसिंहपुर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। 17 अक्टूबर को सालीचौका प्रवास के दौरान स्थानीय पत्रकारों ने मंत्री राव उदयप्रताप सिंह को इस समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा के निर्देशन और मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल पटेल के मार्गदर्शन में 60 एमए एडवांस्ड केयर सिस्टम वाली डिजिटल एक्स-रे मशीन को पुनः प्रारंभ किया गया है। इसके संचालन के लिए रेडियोग्राफर साकेत भट्ट की पदस्थापना भी कर दी गई है।

अब सालीचौका स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी और छाती रोगियों के एक्स-रे प्रतिदिन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल पर खुशी जताई है और मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!