शिक्षा/नौकरी

प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

गाडरवारा के बम्हौरीकलाँ स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव

गाडरवारा। समीपस्थ ग्राम बम्हौरीकलाँ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती (वीणापाणी) के पूजन एवं सामूहिक सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात कक्षा पहली के नवप्रवेशी छात्र सार्थक अहिरवार का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुस्तकें प्रदान कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाली छात्राएं लक्ष्मी गूजर, प्रतिभा गूजर एवं अनिमेश गूजर का भी तिलक, पुष्प, पुस्तकें एवं मिठाई देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

सभी विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन

कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को पेन एवं टॉफी वितरित की गई। साथ ही कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक सत्साहित्य (गीताप्रेस) एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों ने दिया प्रेरणादायक संदेश

इस अवसर पर शिक्षक सुरेन्द्र पटैल, नगेन्द्र त्रिपाठी, श्रीमती ऊषा सिंह एवं दुर्गेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जल संरक्षण के महत्व को समझने की प्रेरणा दी। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु में पौधारोपण करने का आह्वान भी किया गया।

गणमान्य नागरिक एवं स्टाफ रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक सुरेन्द्र पटैल (लल्ली भाई), मुरतसिंह पटैल सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राघवेन्द्र चौधरी द्वारा किया गया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ जैसे प्रियंका भोंसले, हेमलता, शबनम निशा, आरती चौरसिया, आरती यादव, प्रतीक्षा मालवीय, शिखा दुबे, राधिका शर्मा, अक्षिता अवस्थी, नारायण तिवारी, निशांत शर्मा, निशांत श्रीवास्तव, अंश शर्मा, अनिमेष राजपूत, महजवी खान, जितेंद्र पांडे, शिवकुमारी चौधरी एवं रामस्वरूप नाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!