खेलमध्य प्रदेश

National U-19 Volleyball Championship 2025: गाडरवारा में 13 से 17 नवम्बर तक राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, पूरे देश के खिलाड़ी होंगे शामिल

गाडरवारा करेगा राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी, 13 से 17 नवम्बर तक रुद्र मैदान में होगा आयोजन

गाडरवारा।
प्रदेश के संवेदनशील परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा गाडरवारा के विकास पुरुष, जनप्रिय विधायक माननीय उदय प्रताप सिंह की अगुआई में गाडरवारा को एक और गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। शहर अब राष्ट्रीय खेल आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है।

आगामी 13 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक गाडरवारा में राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पाँच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर गाडरवारा को मिला है, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

गत वर्ष राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता की सफल मेजबानी के बाद गाडरवारा को यह दूसरा बड़ा राष्ट्रीय आयोजन सौंपा गया है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। आयोजक समिति ने संकल्प लिया है कि यह आयोजन देशभर में अब तक हुई प्रतियोगिताओं से भी अधिक उत्कृष्ट और अनुकरणीय होगा।

प्रतियोगिता का आयोजन गाडरवारा के हृदय स्थल रुद्र मैदान में किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित खिलाड़ी, कोच, रैफरी एवं मैनेजर भाग लेंगे। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, आवागमन एवं सुरक्षा के लिए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और प्रशासन मिलकर योजनाबद्ध तैयारियाँ कर रहे हैं।

गाडरवारा शहर, जिसने कबड्डी प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों का अतुलनीय स्वागत कर इतिहास रचा था, अब एक बार फिर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का स्वागत करने को उत्सुक है।

माननीय उदय प्रताप सिंह का वक्तव्य :

“ढांचागत विकास सिर्फ शरीर को संवारना है,
जबकि खेल, संस्कृति और रचनात्मकता का विकास आत्मा को संवारता है।
स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त मंच देने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं।
क्षेत्र का सर्वोन्मुखी विकास हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।
राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा की पुनः मेजबानी गाडरवारा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!