मध्य प्रदेश

नगर पालिका परिषद गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 38 लाख से अधिक की बकाया राशि वसूल

गाडरवारा नगर पालिका परिषद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, सम्पत्ति कर व जलकर पर सरचार्ज छूट के साथ 38 लाख से अधिक की बकाया राशि वसूली गई।

गाडरवारा।
शासन के निर्देशों के परिपालन में शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को नगर पालिका परिषद गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में बकाया सम्पत्ति कर एवं जलकर की राशि पर अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ उपभोक्ताओं को प्रदान किया गया।

लोक अदालत का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वैभव देशमुख द्वारा लोक अदालत में पहुंचे प्रथम उपभोक्ता का सम्मान कर किया गया।

सरचार्ज में छूट का मिला लाभ, दिनभर उमड़ी भीड़

दिनभर चली नेशनल लोक अदालत में नगर के नागरिकों ने अधिभार में छूट का लाभ उठाते हुए जलकर एवं सम्पत्ति कर का भुगतान बढ़-चढ़कर किया। करदाताओं की सक्रिय भागीदारी के चलते नगर पालिका को बकाया कर वसूली में उल्लेखनीय सफलता मिली।

38 लाख से अधिक की वसूली

नगर पालिका परिषद गाडरवारा में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान—

  • सम्पत्ति कर : ₹30,05,012
  • जलकर : ₹8,40,000

इस प्रकार कुल ₹38 लाख 45 हजार से अधिक की बकाया राशि की वसूली की गई।

नपा अध्यक्ष व सीएमओ ने जताया आभार

नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा एवं सीएमओ वैभव देशमुख ने लोक अदालत में सहभागिता करने वाले सभी नागरिकों एवं करदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नागरिकों को राहत मिलती है और नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होती है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!