परिवार सहित संन्यास लेगी नरसिंहपुर की बेटी — 9 नवंबर को होगा दीक्षार्थी अभिनंदन समारोह
नरसिंहपुर की अनामिका ओसवाल अपने पति, डॉक्टर बेटी और चार्टर्ड अकाउंटेंट बेटे के साथ सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास लेंगी। 9 नवंबर को सकल जैन श्वेतांबर संघ द्वारा दीक्षार्थी अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा।

नरसिंहपुर की बेटी अनामिका ओसवाल लेंगी परिवार सहित दीक्षा
नरसिंहपुर की निवासी अनामिका ओसवाल अपने पूरे परिवार के साथ सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण करने जा रही हैं।
उनके साथ उनके पति दिनेश कांकरिया, डॉक्टर बेटी हर्षिता, और चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहे बेटे विधान भी दीक्षा लेने जा रहे हैं।
यह दीक्षा आचार्य जिन पीयूष सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगी।
9 नवंबर को होगा दीक्षार्थी अभिनंदन समारोह
दीक्षार्थी परिवार के सम्मान में 9 नवंबर को सकल जैन श्वेतांबर संघ द्वारा श्री मुनिसुब्रत स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, गुदरी बाजार में दीक्षार्थी अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी, जिसके पहले दीक्षार्थी परिवार का वरघोड़ा मेन रोड से बाहरी रोड तक निकाला जाएगा।
एक बेटी पहले ही ले चुकी है दीक्षा
अनामिका ओसवाल स्वर्गीय श्री टीकमचंद ओसवाल और श्रीमती कमलाबाई ओसवाल की सुपुत्री हैं।
उनकी एक बेटी पहले ही वर्ष 2022 में दीक्षा लेकर साध्वी शाश्वत निधि जी के रूप में आत्म साधना में लीन हैं।
अब अनामिका स्वयं अपने पूरे परिवार के साथ संन्यास पथ पर अग्रसर हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है।
समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
सकल जैन समाज और नगर के नागरिकों में इस अनोखी दीक्षा को लेकर उत्साह है।
समाज के सदस्यों ने बताया कि यह समारोह संत विनम्रसागर महाराज, पुण्यवर्धन महाराज और गुणवर्धनज महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
नरसिंहपुर में यह आयोजन धार्मिक आस्था, त्याग और आत्मशुद्धि का अद्भुत उदाहरण पेश करेगा।







