नरसिंहपुर को मिली बड़ी सौगात: विधि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 8.47 करोड़ रुपये मंजूर, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल एवं पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के प्रयास रंग लाए

संवाददाता पूजा मालवीय
नरसिंहपुर। जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। शासकीय विधि महाविद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए 8 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल तथा पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के प्रयासों से संभव हो सकी है।
नए भवन के निर्माण से विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। आधुनिक कक्षाओं, पुस्तकालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से युक्त यह भवन विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
लंबे समय से विधि महाविद्यालय के लिए नए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब राशि स्वीकृत होने के बाद भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
क्षेत्र के विद्यार्थियों और नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।







