तुलसी साहित्य अकादमी की नरसिंहपुर जिला शाखा गठित, संतोष अग्रवाल ‘सागर’ बने जिलाध्यक्ष
भोपाल मुख्यालय वाली तुलसी साहित्य अकादमी ने नरसिंहपुर जिला शाखा का गठन कर संतोष अग्रवाल ‘सागर’ को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिला कार्यकारिणी गठन के लिए किया अधिकृत।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका/नरसिंहपुर। साहित्य जगत के लिए हर्ष का विषय है कि तुलसी साहित्य अकादमी (मुख्यालय भोपाल ) द्वारा नरसिंहपुर जिला शाखा का विधिवत गठन किया गया है। अकादमी के विधान में प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया।
अकादमी ने सालीचौका निवासी संतोष अग्रवाल ‘सागर’ को जिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अधिकृत भी किया गया है।
साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद संतोष अग्रवाल ‘सागर’ ने अकादमी के उद्देश्यों के अनुरूप जिले में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में कवि सम्मेलन, गोष्ठियां और युवा रचनाकारों को मंच प्रदान करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शुभचिंतकों ने दी बधाई
श्री अग्रवाल के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर साहित्य प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।







