मध्य प्रदेश

Narmadapuram News: पारिवारिक कलह में मासूम की जान खतरे में, महिला दो साल के बेटे संग 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी

नर्मदापुरम की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पारिवारिक कलह के चलते महिला अपने दो साल के बेटे को लेकर 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। तहसीलदार की बहादुरी से मासूम सुरक्षित बचाया गया।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

नर्मदापुरम।
शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पारिवारिक कलह उस वक्त भयावह रूप ले बैठी, जब एक महिला अपने दो साल के मासूम बेटे को लेकर करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

नर्मदापुरम घटना

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर एवं देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए दमकल विभाग को भी बुलाया गया। ऊंचाई पर खड़ी महिला और उसकी गोद में मासूम को देखकर हर किसी की सांसें थमी रहीं।

एक घंटे तक चला रेस्क्यू और समझाइश का दौर

करीब एक घंटे तक पुलिस-प्रशासन द्वारा महिला को लगातार समझाइश दी जाती रही, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी रही। हालात इतने नाजुक थे कि जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।

नर्मदापुरम घटना

तहसीलदार ने दिखाई बहादुरी, बच्चे को सुरक्षित उतारा

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को जोखिम उठाना पड़ा। तहसीलदार सरिता मालवीय ने साहस का परिचय देते हुए टंकी पर चढ़कर बच्चे को अपनी गोद में लिया और सुरक्षित नीचे उतरीं। बच्चे के सुरक्षित नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

बाद में महिला भी उतरी सुरक्षित

इसके बाद काफी मशक्कत और समझाइश के बाद महिला को भी सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई।

घटना ने उठाए गंभीर सवाल

यह घटना न केवल पारिवारिक तनाव की भयावह तस्वीर पेश करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करती है कि समय रहते ऐसे मामलों में मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक सहयोग क्यों नहीं मिल पाता। एक पल में हालात कैसे एक मासूम की जान पर बन आते हैं, यह घटना उसका जीता-जागता उदाहरण बन गई है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!