मध्य प्रदेश
सर्वाधिक राजस्व वसूली पर नपा सीएमओ वैभव देशमुख सम्मानित
गाडरवारा नगर पालिका के सीएमओ वैभव देशमुख को गणतंत्र दिवस पर सर्वाधिक राजस्व वसूली के लिए सम्मानित किया गया। नेशनल लोक अदालत में एक करोड़ से अधिक की वसूली की गई।

गाडरवारा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में नगर पालिका गाडरवारा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री वैभव देशमुख को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सीएमओ वैभव देशमुख के कुशल मार्गदर्शन में माह सितंबर एवं दिसंबर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान संभाग स्तर पर नगर पालिका गाडरवारा द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक की सर्वाधिक राजस्व वसूली की गई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
नपा अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
सीएमओ वैभव देशमुख के सम्मानित होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा, नगर पालिका के समस्त सभापति एवं पार्षदों सहित नपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







