गाडरवारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 3 जनवरी से प्रारंभ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राष्ट्रीय धर्म प्रवक्ता जयंती किशोरी जी शर्मा की अमृतमयी वाणी से होगा कथा रसपान

गाडरवारा।
नगर में आध्यात्मिक चेतना और भक्ति भाव का संचार करने वाला संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन आज 3 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जा रहा है। यह आयोजन जगदीश मंदिर रोड, जगदीश वार्ड, गाडरवारा में संपन्न होगा।
कथा का श्रवण प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय धर्म प्रवक्ता सुश्री जयंती किशोरी जी शर्मा (वृंदावन धाम) अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगी।
आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा के शुभारंभ अवसर पर आज 3 जनवरी को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही श्रीमद् भागवत कथा के महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
कथा का दिनवार कार्यक्रम
- 3 जनवरी: कलश यात्रा एवं भागवत कथा महत्व
- 4 जनवरी: अमर कथा, सुखदेव–परीक्षित जन्म
- 5 जनवरी: सृष्टि वर्णन, ध्रुव–प्रह्लाद चरित्र
- 6 जनवरी: गजेंद्र मोक्ष, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
- 7 जनवरी: नंदोत्सव, गोवर्धन पूजा
- 8 जनवरी: रासोत्सव, रुक्मणी मंगल
- 9 जनवरी: सुदामा चरित्र, पूर्णाहुति एवं भंडारा
अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील
भागवत सेवा समिति, गाडरवारा ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।







