ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

गाडरवारा में मुरारी बापू का आगमन 5 दिसंबर को

हेलीकॉप्टर से पहुँचेंगे शिवांगन कॉलोनी, ओशो आश्रम का करेंगे भ्रमण

गाडरवारा। देश के सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक पूज्य मुरारी बापू 5 दिसंबर को गाडरवारा पहुंचेंगे। बापू का आगमन दोपहर 3:30 बजे निर्धारित है। वे हेलीकॉप्टर से शिवांगन कॉलोनी में उतरेंगे, जहाँ उनके स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं।

इसके बाद मुरारी बापू ओशो रजनीश के आश्रम और अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। गौरतलब है कि ओशो रजनीश की पावन स्मृति में उनके जन्मदिवस पर 11 दिसंबर को जबलपुर में ओशो जन्म महोत्सव मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर 9 दिनों तक मुरारी बापू द्वारा रामकथा का वाचन किया जाएगा, जिसमें ओशो का विशेष उल्लेख होगा।

रामकथा आयोजन – जबलपुर

  • स्थान: साइंस कॉलेज ग्राउंड, साउथ सिविल लाइंस, जबलपुर
  • 6 दिसंबर: शाम 4:00 बजे शुभारंभ
  • 7 से 14 दिसंबर: प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रामकथा

आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!