मध्य प्रदेश
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने किया सुबह 8 बजे निरीक्षण, खाली गाड़ी देखकर जताई नाराज़गी

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने आज सुबह 8 बजे शहर में स्वच्छता व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने पाया कि निर्धारित समय पर कई स्थानों से कचरा संग्रहण नहीं हुआ था और नगरपालिका की गाड़ी खाली ही घूम रही थी। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों पर नाराज़गी जताते हुए तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए समय पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।







