Viral Newsमध्य प्रदेश

Multiple Marriage Controversy: एक से अधिक विवाह विवाद पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी की सफाई, बोले—“गलतियां की होंगी, लेकिन बेईमानी नहीं”

Multiple Marriage Controversy: एक से अधिक विवाह विवाद पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने वीडियो जारी कर सफाई दी। बोले—गलतियां हुई होंगी, लेकिन बेईमानी या धोखा नहीं किया।

भोपाल।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक से अधिक विवाह के आरोपों को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। इस विवाद पर उन्होंने शनिवार को फेसबुक पर 1 मिनट 28 सेकंड का वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की। वीडियो में दीपक जोशी ने कहा कि जीवन में यश और अपयश आते-जाते रहते हैं, लेकिन वे पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि उन्होंने कभी बेईमानी, छल या कपट नहीं किया

“गलतियां हुई होंगी, लेकिन धोखा नहीं दिया”

पूर्व मंत्री ने अपने बयान में कहा,

“मैंने जीवन में गलतियां जरूर की होंगी, लेकिन किसी के साथ धोखा नहीं किया। जिन महिलाओं ने अपने सामान्य जीवन को सार्वजनिक किया है, उसे मैं और अधिक सार्वजनिक नहीं करना चाहता।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे निजी मामलों को अनावश्यक रूप से चर्चा में लाने के पक्ष में नहीं हैं।

पिता कैलाश जोशी की विरासत का दिया हवाला

दीपक जोशी ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति का संत कहा जाता था।
उन्होंने कहा कि उसी विरासत के आधार पर वे यह कह सकते हैं कि न तो वे रास्ता भटके हैं और न ही अपनी मंजिल खोई है

जोशी ने यह भी दोहराया कि वे पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए शुचिता और मूल्यों की राजनीति के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।

तीन महिलाओं ने दीपक जोशी से विवाह का किया दावा

गौरतलब है कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना ने दीपक जोशी के साथ विवाह का दावा किया।
4 दिसंबर 2025 को पल्लवी राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दीपक जोशी उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं

नम्रता और शिखा जोशी के दावों से बढ़ा विवाद

पल्लवी राज के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद नम्रता जोशी और शिखा जोशी ने भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताते हुए दावे किए।
तीन महिलाओं के अलग-अलग दावों ने इस निजी विवाद को राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का बड़ा मुद्दा बना दिया है।

राजनीति से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में

एक समय शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी इन दिनों अपने राजनीतिक कार्यों से ज्यादा निजी जीवन से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं।
सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यह मामला चर्चा में बना हुआ है, जबकि उनके ताजा वीडियो बयान के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!