क्राइममध्य प्रदेश

MP News: शिक्षक का स्कूल परिसर में अश्लील वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

संवाददाता प्रदीप सोनी इंदौर

देवास/इंदौर। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक शिक्षक का स्कूल परिसर में ही एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला बिसाली की बताई जा रही है।

वीडियो सितंबर में बना, अब हुआ वायरल

सूत्रों के अनुसार, यह शर्मनाक वीडियो सितंबर महीने के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसे हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। शिक्षक दिवस और विश्व शिक्षक दिवस के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों ने उठाए सवाल, मांगी कड़ी कार्रवाई

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से शिक्षक के खिलाफ तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों में नैतिक मूल्यों और अनुशासन के गिरते स्तर पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में यह पहली बार नहीं है जब किसी शिक्षक की ऐसी शर्मनाक हरकत सामने आई है। विभाग द्वारा समय पर सख्त कार्रवाई न होने को ऐसे मामलों के बढ़ने का एक कारण माना जा रहा है।

अब क्या होगी आगे की कार्रवाई?

सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक के खिलाफ प्रशासन कब तक और क्या कार्रवाई करता है। जनता की नजरें अब शिक्षा विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं।

ग्रेट इंडियन सेल

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!