गाडरवारा में 14 जनवरी से विधायक कप क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 का आगाज़, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा
गाडरवारा में विधायक कप क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ 14 जनवरी से रुद्र मैदान में। देशभर की टीमें होंगी शामिल, 2 लाख का प्रथम पुरस्कार।

गाडरवारा। अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता – चैंपियन ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ लाईन्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में विधायक कप के रूप में 14 जनवरी से पुराने कॉलेज ग्राउंड (रुद्र मैदान) में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये नकद एवं कप स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा। वहीं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये नकद एवं कप समाजसेवी श्री योगेन्द्र कुमार एवं श्री दिनेश कुमार मालपानी की ओर से दिया जाएगा।
प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को आकर्षक ट्रॉफी एवं 2100 रुपये नकद श्री अन्नू शर्मा (ज्वारा) द्वारा प्रदान किए जाएंगे, जबकि मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये चन्द्रकांत शर्मा (भाजपा मंडल अध्यक्ष) द्वारा दिए जाएंगे।

शुभारंभ समारोह में जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
विधायक कप के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
- पं. नरेश पाठक (पूर्व विधायक)
- श्रीमती साधना स्थापक (पूर्व विधायक)
- श्रीमती सुनीता पटैल (पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस)
उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता
- पं. शिवाकांत मिश्रा (नगरपालिका अध्यक्ष) करेंगे।
विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति
विशिष्ट अतिथि के रूप में
- श्रीमती रिचा स्थापक (जिला पंचायत सदस्य)
- डॉ. योगेश कौरव (जिला पंचायत सदस्य)
- मुकेश मरैया (पूर्व जनपद अध्यक्ष)
- घनश्याम सिंह राजपूत (वरिष्ठ भाजपा नेता)
- शैलेन्द्र जैन (समाजसेवी)
- मिनेन्द्र डागा, कार्तिक शर्मा (भाजपा नेता)
- श्रीमती वैशाली रीतेश राय (नगरपालिका उपाध्यक्ष)
- सुश्री अंजू शुक्ला (जिला पंचायत सदस्य)
- नरेश कौरव, दिग्विजय सिंह, राजेश पटैल, सुरेश मामुलिया (भाजपा मंडल अध्यक्ष)
- श्रीमती ममता पाण्डे, नवनीत चाचा, उमेश नीरस, राजेन्द्र साहू, श्रीमती अनीता रविशेखर जायसवाल (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष)
- मोहरकांत पटैल (किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष)
की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मार्गदर्शक एवं विशेष सहयोगी श्री राव अनुज प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
देशभर की नामी टीमें लेंगी भाग
लाईन्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में
चंडीगढ़, दिल्ली, मालेगांव, मथुरा, इलाहाबाद, सिवनी, बानापुरा, नागपुर, जबलपुर सहित देश के विभिन्न शहरों की टीमें भाग ले रही हैं।
खेल प्रेमियों से अपील
रुद्र मैदान पर आज से रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया है। लाईन्स क्रिकेट क्लब ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मैचों का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।







