मध्य प्रदेशराजनीति
गाडरवारा में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

गाडरवारा। सेवासदन लक्ष्मी टाउनशिप में क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विधानसभा क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
मंत्री श्री सिंह ने नगर सहित ग्रामीण अंचल का दौरा कर आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित समाधान के निर्देश प्रदान किए।







