मध्य प्रदेशराजनीति

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, 40 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत

गाडरवारा। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप में पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के चहुंमुखी विकास और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी और कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र साहू सहित सामाजिक प्रतिनिधियों ने मंत्री से भेंट की। सेवा सदन में सैकड़ों नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, मिनेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, डॉ. योगेश कौरव, राव संदीप सिंह, अशोक भार्गव, राजेश गुर्जर, नरेश कौरव, सुरेश जी, आनंद दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की

क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह की अनुशंसा पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया द्वारा गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

स्वीकृत कार्यों में—

  • जनपद पंचायत सांईखेड़ा की ग्राम पंचायत खुर्सीपार में बाजार परिसर के पास टीन शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये।
  • चीचली नगर परिषद में ताम्रकार समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये।
  • गाडरवारा के इंदिरा वार्ड, चंद्रकेशर कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये।
  • सांईखेड़ा स्थित सच्चिदानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 20 लाख रुपये।

विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र की जनता ने विधायक एवं राज्यसभा सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!