सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च–एकता यात्रा का आयोजन, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया नेतृत्व

गाडरवारा।
एक भारत–आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में ग्राम बम्होरी कला से सोकलपुर तक यूनिटी मार्च—पैदल एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस एकता यात्रा का नेतृत्व मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत – सरदार पटेल को नमन
यात्रा आरंभ होने से पूर्व ग्राम बम्होरी में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूती और एकता में सरदार पटेल के योगदान को विशेष महत्व दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का स्थान भारत की अखंडता, राष्ट्रीय एकता और संघीय ढांचे को मजबूत करने में सर्वोपरि है।
देशभक्ति के माहौल में निकली पैदल यात्रा

बम्होरी गांव से बैंड-बाजों की धुन और देशभक्ति के माहौल के साथ पैदल एकता यात्रा सोकलपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएँ और वरिष्ठजन तिरंगा हाथों में लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
यात्रा में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधायक साधना स्थापक, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
जगह–जगह हुआ गर्मजोशी से स्वागत
पैदल यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर जोशीला स्वागत किया गया। ग्राम भोरगढ़ में युवा नेता ठाकुर रणजीत सिंह राजपूत ने अपने साथियों के साथ पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिवादन किया।
एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
पूरी यात्रा के दौरान एक भारत–आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया गया। यात्रियों ने सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में दिए योगदान को याद करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और मजबूती के संदेश को प्रसारित किया।
यात्रा में शामिल प्रमुख नेतृत्व एवं कार्यकर्ता
यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए। प्रमुख रूप से —
- अनूप जैन, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, राजेश जैन, मुकेश मरैया
- युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन
- किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत पटेल
- पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राव संदीप सिंह
- भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत, सांईखेड़ा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, चीचली मंडल अध्यक्ष नरेश कौरव
- युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष राजपूत
- जिला पंचायत सदस्य रिचा स्थापक, अंजू शुक्ला
- पार्षद आनंद दुबे, रीतेश राय, शुभम राजपूत, मूरत पटेल, लल्ली पटेल
- भाजपा नेत्री पूजा तिवारी, सुषमा साहू
- राजेश मोहन शर्मा, राव शैलेश सिंह, मनीष अग्रवाल, देवेंद्र पटेल, संदीप पैगवार, शैलेंद्र पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव
सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नर्मदा तट पर हुआ यात्रा का समापन
यात्रा का समापन मां नर्मदा के तट ग्राम सोकलपुर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने देश की एकता, शांति और समृद्धि की कामना की।







