मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बांटे आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र
मृत हितग्राहियों के आश्रितों को मिली चार-चार लाख रुपये की सहायता

गाडरवारा। क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सेवा सदन, लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा में तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में मृत हितग्राहियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा
- श्रीमती भागवती, पत्नी स्वर्गीय रोहित ठाकुर, ग्राम खकरिया
- निशा, पति विजय मेहरा
- लक्ष्मीबाई ठाकुर, पति अरविंद ठाकुर
- श्रीमती प्रभारानी गौंड
- चेतराम काछी
- डालचंद साहू

को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि स्वीकृत सहायता राशि सभी हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है। उन्होंने हितग्राहियों से इस राशि का सदुपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।







