मध्य प्रदेश
शाकाहार जागरूकता रैली में गूंजा करुणा और अहिंसा का संदेश
गाडरवारा में महिलाओं और विद्यार्थियों ने दिया ‘हिंसा मुक्त जीवन’ का संदेश

गाडरवारा। पिरामिड ध्यान केंद्र गाडरवारा द्वारा “हिंसा मुक्त जीवन और शाकाहारी भोजन” विषय पर एक प्रेरणादायक शाकाहार जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और स्थानीय प्रभु निवास धर्मशाला में सम्पन्न हुई।
रैली का उद्देश्य समाज में करुणा, अहिंसा और शाकाहारी जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व रागिनी विश्नोई ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में साधकगण, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। महिलाओं और युवाओं ने हाथों में बैनर लेकर “अहिंसा ही सच्चा धर्म है”, “शाकाहार – स्वास्थ्य और शांति का आधार” जैसे संदेशों से लोगों को प्रेरित किया।
इस आयोजन ने नगर में शांति, सद्भाव और करुणा का सुंदर संदेश फैलाया।







