मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

गाडरवारा में शिक्षक संगठनों की बैठक: पात्रता परीक्षा के विरोध में संयुक्त मोर्चा एकजुट

गाडरवारा में शिक्षक संगठनों की बैठक में पात्रता परीक्षा के विरोध में संयुक्त मोर्चा एकजुट हुआ। जिला स्तर पर आंदोलन की तैयारी।

गाडरवारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में रविवार को गाडरवारा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शासन के निर्णय पर जताई असहमति

बैठक में उपस्थित सभी संगठनों ने एक स्वर में शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किए जाने के निर्णय पर असहमति जताई और इसके विरोध में आगामी रणनीति पर चर्चा की।

शिक्षकों के सम्मान पर चोट – नगेन्द्र त्रिपाठी

बैठक की अध्यक्षता नगेंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के सम्मान पर सीधा आघात है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में एक ओर सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति भी अपनाई जा रही है।

एकता और संघर्ष पर जोर

प्रांतीय शिक्षक संघ के विजेंद्र कौरव ने संगठन की मजबूती और एकजुटता को जरूरी बताया।
मनीष शंकर तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि राघवेंद्र गुप्ता ने शिक्षकों के पिछले संघर्षों को याद किया।

कई वक्ताओं ने रखे विचार

बैठक में वेणी शंकर पटेल, दौलत सिंह पटेल, श्रीमती प्रतिभा मौर्य, राजेंद्र गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने शिक्षक हितों और पात्रता परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि बिना संघर्ष के अधिकार प्राप्त करना संभव नहीं है और सभी शिक्षकों को एक मंच पर आना होगा।

जिला स्तरीय आंदोलन की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिला स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सभी शिक्षकों से अपील की गई कि वे संकुल स्तर पर चर्चा कर अधिक से अधिक संख्या में आगामी कार्यक्रमों में शामिल हों।

कार्यक्रम का संचालन और आभार

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र बसेड़िया ने किया, जबकि आभार राजू ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में क्षेत्र के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर योगेंद्र झरिया,लक्ष्मीकांत कौरव, पंकज स्थापक,के के दुबे, राघवेन्द्र चौधरी, तुलसीकांत श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव,महेन्द्र पटैल,राममनोहर चडार, कमलेश पटैल, अखलेश शर्मा, सचिन मिर्धा,रामकृष्ण अहिरवार, रीता राज, मालती शर्मा, प्रीति विश्वकर्मा, मंजुलता मेहरा, विद्या शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!