मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में बड़ी पुलिस कार्रवाई: लापरवाही पर एसपी ऋषिकेश मीणा ने 8 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

नरसिंहपुर में पुलिस लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसपी ऋषिकेश मीणा ने स्टेशनगंज थाने के 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, भरवारा गांव विवाद मामला।

नरसिंहपुर।
नरसिंहपुर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टेशनगंज थाना अंतर्गत ग्राम भरवारा में हुए गंभीर विवाद के मामले में लापरवाही बरतने पर 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जिले में यह पहला मौका है जब किसी एसपी ने इतनी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की हो, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर की रात भरवारा गांव में दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद हुआ था। घटना की सूचना समय रहते स्टेशनगंज थाने को मिल गई थी, जिसके बाद 8 पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर 20 से 22 लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन तैनात पुलिसकर्मी न तो भीड़ को नियंत्रित कर पाए और न ही किसी प्रभावी कार्रवाई में रुचि दिखाई।

एसपी ने लिया स्वतः संज्ञान

घटना की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा को मिली तो उन्होंने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच करवाई। जांच में पुलिसकर्मियों की स्पष्ट लापरवाही सामने आई, जिसके बाद मंगलवार को निलंबन का आदेश जारी किया गया।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में स्टेशनगंज थाने में पदस्थ:

  • प्रधान आरक्षक:
    अखिलेश धुव दे, नरेंद्र कुशवाहा, आशीष मिश्रा, अरविंद
  • आरक्षक:
    मोहित ठाकुर, राजेश वामनकर, संजय पांडेय
  • सैनिक:
    राजेंद्र राजपूत (होमगार्ड कार्यालय संबद्ध)

एसपी का सख्त संदेश

एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्रवाई उन सभी पुलिसकर्मियों के लिए चेतावनी है, जो अपराध नियंत्रण में ढुलमुल रवैया अपनाते हैं। उन्होंने कहा—

“जिले के सभी थाना क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है।”

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

निलंबन आदेश जारी होते ही जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!