“ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1.5 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध गतिविधियों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का अभियान जारी

गाडरवारा, 13 नवम्बर 2025। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के अंतर्गत थाना गाडरवारा पुलिस ने बुधवार दोपहर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बैल बाजार के पास डोलाबाबा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने बिना नंबर की टी.वी.एस. रेडॉन मोटरसाइकिल में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास रखे थैले से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- नियाज खान, निवासी ग्राम खड़ई, थाना डोंगरगांव, जिला नरसिंहपुर
- ब्रजभूषण श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, निवासी ग्राम खड़ई, थाना डोंगरगांव, जिला नरसिंहपुर
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेंद्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल और दीपक राजपूत शामिल रहे।







