क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

गाडरवारा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई। हीरापुर–डोंगराखोह मार्ग पर बिना नंबर मोटरसाइकिल से अवैध सागौन लकड़ी ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार। वनमंडलाधिकारी कल्पना तिवारी के निर्देशन में वन अमले ने लकड़ी व वाहन जब्त किए। जांच जारी।

गाडरवारा। श्रीमान् वनमंडलाधिकारी सुश्री कल्पना तिवारी के निर्देशन तथा उपवनमंडलाधिकारी गाडरवारा श्री सुनील कुमार वर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री महेश कापुष्कर के मार्गदर्शन में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

दिनांक 30 नवंबर 2025 की देर रात मुखबिर की सूचना पर वन अमला शासकीय वाहन MP-02-AV-5876 से गश्त पर था। लगभग 21:04 बजे हीरापुर–डोंगराखोह मार्ग पर एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति 04 नग सागौन लकड़ी ले जाते मिले।

कैसे पकड़े गए आरोपी

गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर वन अमले ने दोनों व्यक्तियों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम—

  • नेपाल व. डब्ल्यू. गौड़, निवासी डोंगराखोह
  • मिथलेश ब. हरिराम गौड़, निवासी डोंगराखोह
    बताया।

दोनों अवैध रूप से सागौन लकड़ी का परिवहन करते पाए गए।

क्या-क्या जब्त किया गया

वन विभाग ने मौके से—

  • मोटरसाइकिल (बिना नंबर)
  • 04 नग सागौन लकड़ी
  • दोनों आरोपी

को जप्त कर आगे की कार्यवाही हेतु वन परिक्षेत्र कार्यालय ले जाया गया।

विशेष योगदान देने वाली टीम

इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम के इन सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा—

  • मनीष कुमार तिवारी
  • सतीश शर्मा
  • उमेश ठाकुर
  • वनरक्षक नारायण वर्मा
  • वाहन चालक

प्रकरण की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!