स्टेट हाईवे 22 पर बड़ा हादसा: मक्का भरा ट्राला साइड शोल्डर टूटने से पलटा, बड़ा हादसा टला
गाडरवारा में स्टेट हाईवे 22 पर मक्का से भरा बड़ा ट्राला साइड शोल्डर गहरा होने से पलटा। बड़ा हादसा टला, लोगों ने प्रशासन से साइड शोल्डर भरने की मांग की।

गाडरवारा। स्टेट हाईवे नंबर 22 पर बड़ा accident होने से टल गया। कामती–आमगांव के आज़ाद ढाबा के पास सर्विसिंग सेंटर के सामने मक्का से भरा बड़ा ट्राला सड़क के साइड शोल्डर गहरा होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्राला की बॉडी अलग होकर टूटकर बिखर गई।
साइड शोल्डर की गहराई बनी हादसे की वजह
ट्राला चालक ने बताया कि—
“साइड की पट्टी अत्यधिक गहरी थी। जैसे ही ट्राला नीचे उतरा, गाड़ी अनबैलेंस होकर सीधे पलट गई और पूरी बॉडी अलग हो गई।”
गनीमत रही कि हादसे के समय कोई वाहन सामने से नहीं आ रहा था, वरना बड़ी जनहानी हो सकती थी।
लगातार बढ़ रहे दुर्घटनाओं के मामले
स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेट हाईवे नंबर 22 पर साइड शोल्डर की खराब स्थिति के कारण आए दिन वाहन पलटने की घटनाएँ हो रही हैं।
अब जल्द ही गन्ना परिवहन सीजन शुरू होने वाला है, जिसके चलते ट्रैक्टर–ट्रॉलियों के भी ऐसी दुर्घटनाओं का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन से साइड शोल्डर भरने की मांग
क्षेत्रवासियों ने शासन–प्रशासन और जिम्मेदार विभागों से मांग की है कि—
- स्टेट हाईवे नंबर 22 के दोनों ओर साइड शोल्डर की फीलिंग तुरंत कराई जाए,
- गहरी पट्टियों को समतल कर वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
लोगों का कहना है कि सड़क किनारे की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।







