गुरुवर शुद्धानंद जी की जयंती महापर्व 5 नवंबर को मनाई जाएगी, प्रसिद्ध जादूगर डॉ. आनंद के शामिल होने की संभावना
सालीचौका में 5 नवंबर को गुरुवर शुद्धानंद जी की जयंती महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन में मशहूर जादूगर डॉ. आनंद के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)।
देव दुर्लभ मानव योनि प्राप्ति का उद्देश्य कल्याण है, परंतु जब तक मन में देहवासना और भोगाभिमुख प्रवृत्ति रहती है, तब तक आत्मकल्याण कठिन माना गया है। इन्हीं आध्यात्मिक संदेशों के प्रेरक और पथप्रदर्शक गुरुदेव स्वामी श्री शुद्धानंद नाथ जी महाराज की जन्म जयंती महापर्व इस वर्ष 5 नवंबर, बुधवार को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी।
स्वामी श्री शुद्धानंद नाथ जी महाराज की जन्म जयंती आयोजन श्री नेतराम पड़हार कृषि फार्म, बसुरिया मंडल एवं आमढाना आश्रम, सालीचौका में पूज्यनीय ब्रह्मचारी श्री मूलानंद जी महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न होगा।
आयोजन की विशेष जानकारी
सभी साधकों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे 4 नवंबर की पूर्व संध्या तक स्थल पर पहुंच जाएं ताकि व्यवस्थाओं में सहयोग मिल सके।
प्रमुख अतिथि और आगंतुक
पूर्व वर्षों में इस महापर्व में कई विशिष्ट हस्तियां शामिल हो चुकी हैं, जिनमें —
- नरसिंहपुर के पूर्व कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा,
- नर्मदापुरम कमिश्नर श्री माल सिंह,
- प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी,
- तथा अमेरिका से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. जोसेफ शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महान जादूगर डॉ. आनंद की भी सहभागिता संभव है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उनकी आधिकारिक सहमति प्राप्त नहीं हुई है।








