मध्य प्रदेशमनोरंजन

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा नरसिंहपुर में “सिलसिला” के तहत रचना पाठ एवं शामे ग़ज़ल का आयोजन

तेंदूखेड़ा/नरसिहपुर। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में ज़िला अदब गोशा नरसिंहपुर के द्वारा सिलसिला के तहत रचना पाठ एवं शामे ग़ज़ल का आयोजन 16 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से आज़ाद पैलेस, तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर में ज़िला समन्वयक अनीस शाह के सहयोग से किया जाएगा।

उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के अनुसार उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में काव्य, साहित्यिक एवं सांगीतिक गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इस कड़ी में एक कार्यक्रम नरसिंहपुर में आयोजित हो रहा है जिसमें नरसिंहपुर ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों, तहसीलों एवं बस्तियों के ऐसे स्थापित शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें अकादमी के मंचों पर प्रस्तुति का कम अवसर मिला है।

नरसिंहपुर ज़िले के समन्वयक अनीस शाह ने बताया कि सिलसिला के तहत दोपहर 12:00 बजे रचना पाठ का आयोजन होगा। इस रचनापाठ में जो शायर एवं साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे उनमें अरविन्द सिंह कल्प, धर्मेन्द्र आज़ाद, ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. ए.के. सोनी ‘मौलिक’, लखन डेहरिया, योगेन्द्र सिंह योगी, सतीश तिवारी सरस, शेख़ जाफर ज़फ़र, प्रगति पटेल अंशु, ख़लील करेलवी, नंदकिशोर शर्मा, सचिन नेमा, मेघा मिश्रा के नाम शामिल हैं। गोष्ठी के पश्चात शामे ग़ज़ल का आयोजन होगा जिसमें नरसिंहपुर के प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मनीष शुक्ला अपने साथियों के साथ ग़ज़लों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का संचालन अनीस शाह द्वारा किया जाएगा।
डॉ नुसरत मेहदी ने नरसिंहपुर एवं रायसेन के सभी साहित्य एवं कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!