मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम के विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश विधानसभा एक्स्पोज़र विज़िट

शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम के विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश विधानसभा एक्स्पोज़र विज़िट

नर्मदापुरमशासकीय विधि महाविद्यालय, नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक एक्स्पोज़र विज़िट के अंतर्गत मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। यह भ्रमण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज के मार्गदर्शन में तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय पं. कुंजीलाल दुबे संसदीय विद्यापीठ के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात संसदीय विद्यापीठ के संचालक श्री राजेश गुप्ता, उपसंचालक श्री एम. के. राजोरिया एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि विधि विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ संसदीय संस्थाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, दृष्टिकोण और पेशेवर दक्षता को मजबूत करते हैं।

शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम

संसदीय प्रक्रिया पर विशेषज्ञ व्याख्यान

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता श्री पुनीत श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश विधानसभा की संसदीय प्रक्रिया एवं पद्धति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विधेयकों की प्रस्तुति, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विभिन्न समितियों की भूमिका एवं सदन की संवैधानिक कार्यवाही को सरल और रोचक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

आरटीआई अधिनियम पर विस्तृत जानकारी

द्वितीय सत्र में डॉ. कुसुम दीक्षित चौहान ने विद्यार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (RTI Act) की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आरटीआई के उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, अपील व्यवस्था तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

विधानसभा भवन का भ्रमण

व्याख्यान सत्रों के पश्चात विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन एवं सभा कक्ष का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संसदीय कार्यवाही के व्यावहारिक पक्ष को निकट से देखा और समझा। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!