महात्मा गांधी कॉलेज में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल हुए शामिल

करेली(पूजा मालवीय)। कल 1नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल महात्मा गांधी महाविद्यालय कॉलेज करेली में उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से आत्मनिर्भर भारत पर संवाद किया। इस कार्यक्रम मंत्री जी के साथ तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, भाजपा अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, पूर्व विधायक पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, करेली नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, उपाध्यक्ष अनीता नेमा, वरिष्ठ नागरिक, कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे। मंत्री पटेल ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को बताया की भारत का सारा भविष्य आपके कंधे पर ही है। आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री जी विधायक पाठशाला के छात्र छात्राओं से परिचर्चा करने पहुंचे।







